महाभारत के चरित्र


                              महाभारत

               
mahabharat,bhishmpitamah
mahabharat

आज के बदलते समय में सब कुछ बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें हमारे बच्चे हमारे देश की वेद, पुराण, उपनिषद आदि के बारे में जानते ही नहीं है, गूगल पर भी सर्च करते हैं  तो भी  कुछ ज्यादा नहीं पता  चल पाता. ज्यादातर बच्चे तो ऐसे हैं जो महाभारत का नाम ही नहीं जानते, जिन्हें कौरवों और पांडवों के बारे में पता ही नहीं. यहां पर महाभारत के चरित्रों के बारे में जानेंगे.
             कुरु वंश में राजा शांतनु  की दो पत्नियां थी.
  1- गंगा
  2- सत्यवती
         1- महारानी गंगा के पुत्र का नाम भीष्म था
                         

         2- सत्यवती के 2 पुत्र थे. चित्रांगद और विचित्रवीर्य
सत्यवती के 1 पुत्र चित्रांगद युद्ध में मारे गए और उनके दूसरे पुत्र विचित्रवीर्य की दो पत्नियां थी.
 1- अंबिका
 2- अंबालिका
रानी अंबिका के पुत्र का नाम धृतराष्ट्र था.
रानी अंबालिका के पुत्र का नाम पांडू था.
      इस कुरु वंश का तीसरा उत्तराधिकारी भी था. जो एक दासी पुत्र था, जिसका नाम विदुर था.
1-राजकुमार धृतराष्ट्र का विवाह गांधार की राजकुमारी शकुनि की बहन गांधारी से हुआ. गांधारी के 100 पुत्र और एक पुत्री हुए.  उस पुत्री का नाम दू:शला था.
    राजकुमार  धृतराष्ट्र की वैश्या से एक संतान थी जिसका नाम युयुत्सु था. इस प्रकार धृतराष्ट्र के 101 पुत्र थे जिन्हें कौरवों का नाम दिया.
                 

2- राजकुमार पांडु की दो पत्नियां थी कुंती और माद्री.
     कुंती के 3 पुत्र थे युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन और रानी मादरी के नकुल और सहदेव.
रानी कुंती का एक पुत्र और था, कर्ण .जो कुंती का सबसे बड़ा पुत्र था. जो कुंती के विवाह से पहले हुआ था. जिसे कुंती ने लोक लाज के डर से नदी में बहा दिया.
  राजकुमार पांडु के 5 पुत्र होने के वजह से उन्हें पांडव कहा गया. पांचों पांडवों का विवाह राजा द्रुपद की पुत्री द्रोपदी के साथ हुआ. द्रोपदी के पांच पति होने के कारण उन्हें पांचाली कहा गया.
           
  द्रोपदी के पांचों पांडवों से 5 पुत्र थे
1- युधिष्ठिर पुत्र प्रतिविंध्य
2- भीम पुत्र सुतासोमा
3- अर्जुन पुत्र श्रुताकीर्ति
4- नकुल पुत्र सतानिका
5- सहदेव पुत्र श्रुतकर्मा

      द्रोपदी के अलावा भीम और अर्जुन की एक एक और पत्नी थी. भीम की पत्नी का नाम हिडिंबा नामक राक्षसी और अर्जुन की पत्नी का नाम सुभद्रा था.
भीम और हिडिंबा से 1 पुत्र घटोत्कक्ष हुआ.
अर्जुन और सुभद्रा का पुत्र अभिमन्यु हुआ.

वैसे तो कुरु वंश बहुत बड़ा है यहां पर महाभारत के कुछ महत्वपूर्ण चरित्रों का वर्णन किया है जिन पर यह पूरी महाभारत घटित हुई.

Post a Comment

और नया पुराने