कोरोना वायरस से जुड़े कुछ भ्रम और तथ्य#Some confusion and facts related to corona virus

                            भ्रम और तथ्य

pet animales,korona
dogs

1-भ्रम- घर के पालतू जानवरों से कोरोनावायरस फैलता है.
 तथ्य - अब तक ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं जिससे यह लगे कि जानवरों से भी करोना वायरस फैलता है.                  लेकिन जानवरों को छूने के बाद अपने हाथों को अच्छे से साफ करें और सैनिटाइजर का प्रयोग करें.


2- भ्रम- जलनेति करने से कोरोना वायरस खत्म होता है. 
    तथ्य- जलनेति करने से सामान्य सर्दी जुकाम जैसी परेशानियां ही ठीक होती है . कोरोनावायरस  नहीं.

                                           

3- भ्रम- एंटीबायोटिक दवाइयों से कोरोना को ठीक किया जा सकता है. 
   तथ्य- एंटीबायोटिक के जरिए बैक्टीरियल बीमारियों  का इलाज किया जा सकता है, करोना वायरस का तो                   अभी तक कोई इलाज नहीं है.

4- भ्रम - लहसुन कोरोना  वायरस से बचाता है.
   तथ्य- लहसुन में एंटीमाइक्रोबॉयल गुण होते हैं. जिससे सर्दी जुकाम ठीक होता है कोरोनावायरस नहीं.
             कोरोना वायरस से बचने का उपाय- इससे बचने का सिर्फ और सिर्फ एक ही उपाय है अपने घर में रहे                 और अपने आसपास स्वच्छता रखें.

5- भ्रम- निमोनिया का वैक्सीन कोरोनावायरस को ठीक करता है. 
तथ्य- निमोनिया का वैक्सीन सिर्फ निमोनिया के बैक्टीरिया से बचाता है वह भी 80%. इस वैक्सीन से कोरोनावायरस ठीक नहीं होता.
                 

6- भ्रम- अंडे चिकन मीट मटन इत्यादि खाने से कोरोनावायरस फैलता है. 
तथ्य- यह सब खाने से कोरोनावायरस नहीं फैलता. अगर आप मांसाहारी भोजन के शौकीन है, तो आप शौक से खाइए, लेकिन अच्छे से पका कर, कच्चा नहीं खाइए.


Post a Comment

और नया पुराने