दूध को कब, कैसे, क्यों, किसके साथ पीना और नहीं पीना चाहिए. #proper intake of Milk

                         दूध का सही सेवन कैसे करें? 

benefits of milk
benefits of milk

दूध- दूध अनेक पोषक तत्वों का भंडार होता है, इसलिए इसे ठीक ढंग से प्रयोग करना चाहिए. दूध से पाचन क्रिया ठीक होती है और दूध दिमाग को तेज बनाता है. यह वजन को बढ़ने नहीं देता है और हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है और रात को नींद ना आने की समस्या को दूर करता है. इसके अलावा हमारी त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता हैै.
                   
drink milk
how to drink milk

दूध पीने का सही समय क्या है? 
1- दूध को रात में पीना अच्छा होता है रात में दूध पीने से दिमाग शांत रहता है, उससे नींद भी अच्छी आती है और सुबह पेट भी आसानी से साफ होता है.
             


2- दूध को कभी भी खाली पेट नहीं पीना चाहिए, खाली पेट दूध पीने से गैस, अपच, कब्ज की शिकायत हो जाती है, क्योंकि दूध जल्दी नहीं पचता है.

कैसा दूध पीना चाहिए-
     हमेशा गुनगुना दूध पीना चाहिए ठंडा दूध बहुत भारी हो जाता है, जो जल्दी नहीं पच पाता और गैस की शिकायत होने लगती है.

किसके साथ और कब कब दूध नहीं पीना है-
  1- खाना खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि दूध खुद में एक संपूर्ण आहार होता है, और अगर खाना खाने के तुरंत बाद दूध पी लिया तो आपके अंदर दो टाइम का आहार जाएगा, जिसे पचाना मुश्किल होगा.
2- खट्टे फल नमकीन और ऐसी किसी खाद्य सामग्रियों के बाद दूध नहीं पीना चाहिए.
                 


3- मांसाहारी भोजन के बाद या साथ में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए ऐसा माना जाता है कि मांसाहारी भोजन के 7 या बाद में दूध पीने से सफेद दाग की समस्या हो जाती है हालांकि ऐसा अभी तक कोई रूप नहीं हुआ है लेकिन फिर भी सचेत रहने में कोई समस्या नहीं है
4- मीठे फलों के साथ जैसे- केला, सेव, आम आदि के साथ दूध नहीं पीना चाहिए.
5- कच्ची प्याज और बैंगन के साथ दूध को नहीं पीना चाहिए.

किसे दूध का सेवन नहीं करना चाहिए-
जिनको किसी भी प्रकार की चोट लगी हो या कोई सर्जरी हुई हो या जिनकी मुंहासे निकलते हो ऐसे लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए.
                   

दूध किसका अच्छा माना जाता है? गाय का हो या भैंस का? 
बहुत से लोगों का सवाल है की गाय का दूध पीने में अच्छा होता है या भैंस का?
*वैसे तो गाय का दूध बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि उसमें फैट कम होता है जिसके कारण गाय का दूध बहुत हल्का होता है.
*गाय का दूध बच्चों के लिए बहुत अच्छा माना गया है.
*जिन लोगों को अपना वजन बढ़ाना होता है उनके लिए भैंस का दूध अच्छा है क्योंकि उसमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है. और जिन लोगों को अपना वजन कम करना होता है उनके लिए गाय का दूध बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें फैट की मात्रा कम होती है और जल्दी पच भी जाता है.
                                                                                                                                                                    

Post a Comment

और नया पुराने