#विरुद्ध आहार क्या है? कौन से फलों को किन फलों के साथ नहीं खाना चाहिए?

कौन-कौन से विरुद्ध आहार होते हैं?

                   

ज्यादातर देखा गया है सभी लोग सभी खाने की चीजों को एक साथ मिलाकर खाते हैं, उन्हें ऐसा प्रतीत होता है कि वह स्वस्थ भोजन ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन शायद उन्हें यह नहीं पता कि जो भोजन वह ग्रहण कर रहे हैं, क्या वह सारी चीजें एक साथ खाने में लाभ पहुंचाएगी भी या नहीं? या फिर वह सभी चीजें जो उन्होंने एक साथ खाई है कहीं उनके लिए नुकसानदायक साबित ना हो, क्योंकि आज हर जगह विरुद्ध आहार मौजूद है, लोगों को इस बारे में जानकारी ही नहीं है. और वह यह सब बहुत शौक से खाते हैं.
नीचे हम उन्हीं विरुद्ध आहार के बारे में जानेंगे.

किन दो खाद्य पदार्थों को एक साथ नहीं खाना चाहिए?


1- दूध- दूध के साथ इन चीजों को कभी नहीं खाना चाहिए.

प्याज, केले, नमकीन, मूली, कटहल, मांस, मछली, बैंगन, दही संतरा, मुसम्मी, नारंगी, खट्टी चीजें आदि.
                   


ज्यादातर लोग अपनी अच्छी सेहत बनाने के लिए केले को दूध में मिलाकर बनाना शेक बनाकर पीते हैं. जिसके कारण लोग मोटे प्रतीत होते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दोनों एक दूसरे को पचने नहीं देती, दोनों एक दूसरे के विरुद्ध आहार हैं, जिसके परिणाम स्वरूप लोग मोटे हो जाते हैं, और उन्हें प्रतीत होता है कि वह स्वस्थ हो गए हैं. जबकि ऐसा नहीं है, वह स्वस्थ नहीं सिर्फ मोटे हुए हैं, स्वस्थ होने में और मोटा होने में बहुत अंतर है.

* दूध और जामुन को कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए. अगर आपने दूध पीने के बाद या दूध से बनी हुई कोई भी खाद्य पदार्थ खाने के बाद आपने जामुन का सेवन किया, या जामुन खाने के बाद दूध का सेवन किया तो वह आपके लिए एक तेज जहर का काम करेगा. इसलिए इन दोनों को कभी भी साथ में ना खाएं.

2- उड़द की दाल- उड़द की दाल को हमेशा अकेला ही खाना चाहिए. क्योंकि उड़द की दाल को दालों का राजा माना जाता है, और उसे किसी का साथ पसंद नहीं होता, खासकर दही मट्ठा का. यह दोनों एक दूसरे के दुश्मन की तरह होते हैं. हमारे भारत में अधिकांश देखा गया है कि लोग उड़द की दाल के दही बड़े बहुत पसंद करते हैं.
शायद उन्हें नहीं पता कि उड़द की दाल के साथ दही खाने से उनको उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी धीरे-धीरे पनपने लगती है. तो आगे से ध्यान रखें कि उड़द की दाल के साथ कभी भी दही का सेवन ना करें, अगर दही बड़े इतने ही पसंद है तो मूंग की दाल के दही बड़े भी बहुत अच्छे लगते हैं.

3- प्याज- प्याज और दूध, दही को कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए, अगर ऐसा किया तो आपको त्वचा संबंधी समस्याए पैदा होने लगेगी.

4- दही- दही को दूध, केला, मांस, मछली, टमाटर, प्याज, उड़द की दाल और फलों के साथ कभी नहीं खाना चाहिए. क्योंकि यदि दही को फलों के साथ खाएंगे तो सर्दी जुकाम जैसी समस्या होने लगेगी, क्योंकि फल ठंडे होते हैं, और दही भी ठंडा होता है. जिसकी वजह से हमारे शरीर की नश ब्लॉक होने का खतरा रहता है.
               
*रात के समय में दही बिल्कुल नहीं खाना चाहिए, क्योंकि रात में दही भोजन को पचने नहीं देता, वह पाचन शक्ति को कमजोर कर देता है, जिसकी वजह से पेट संबंधी समस्याएं होना शुरू हो जाती है.

5- देसी घी- देसी घी को कभी भी शहद के साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि देसी घी और शहद अगर मिल जाते हैं तो यह मिश्रण जहर के समान हो जाता है.
                   

* कभी भी देसी घी को तांबे के बर्तन में नहीं रखना चाहिए.
* देसी घी को कभी भी मूली, अंगूर के साथ भी नहीं खाना चाहिए.

6- गाजर- गाजर को कभी भी निंबू के साथ नहीं खाना चाहिए,क्योंकि यह दोनों एक साथ खाने से यूरिन संबंधी बीमारियां बनने लगती हैं.

7- मांस-मछली- मांस और मछली के साथ कभी भी दूध, दही चीज, अंकुरित आहार, आलू, अंडा इत्यादि को ना खाएं.

8- मूंगफली और नमकीन- मूंगफली और नमकीन को कभी भी शराब, कोल्ड ड्रिंक, सोडा आदि के साथ नहीं खाना चाहिए. इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है, और डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है, जिसकी वजह से धीरे धीरे पेट निकलने लगता है. 

Post a Comment

और नया पुराने