घर पर ही बनाएं क्लींजर टोनर और मॉइस्चराइजर. (Make cleanser toner and moisturizer at home.)

            क्लींजर, टोनर और मॉइश्चराइजर कैसे बनाएं?       

                                                                                                                                                               इस लॉकडाउन के समय में अगर आपका क्लींजर, टोनर और मॉइश्चराइजर  खत्म हो गया है, और आप घर से बाहर नहीं जा रहे हैं, तो यहां पर आपके घर में ही मौजूद चीजों से क्लींजर टोनर और मॉइश्चराइजर बनाना बताया गया है.
                     
homemade cleanser,cleansing milk
home made cleanser


1-क्लींजर-   इस लॉकडाउन के समय में आपके घर में दूध तो आता ही होगा, तो बस एक चम्मच कच्चा दूध ले और उसमें दो से तीन बूंद नींबू की मिलाएं और कॉटन की सहायता से चेहरे पर लगाएं. 5 मिनट बाद चेहरे को धो लें. यह क्लींजर जिसकी त्वचा तैलीय है उसके लिए बहुत अच्छा है.
*आप चाहे तो शहद में दो चम्मच कच्चे दूध को मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस क्लींजर द्वारा आपका मेकअप भी रिमूव हो जाता है?
                 
homemade toner,home tonner
homemade toner

2-टोनर- टोनर तो आपके घर में हमेशा ही मौजूद होता है. जैसे- खीरा, टमाटर, गुलाब जल, एलो वेरा, तुलसी के पत्ते, एप्पल साइडर विनेगर आदि. आप चाहे तो इनको ऐसे ही अपने चेहरे पर लगा सकते हैं, और अगर आपको एक परफेक्ट टोनर चाहिए तो...
उसके लिए पहले आपको मिनरल वाटर बनाना होगा. सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबालने रखेंगे. उसमें 20 से 25 पत्तियां तुलसी की डालें, फिर उस पानी वाले बर्तन में एक छोटी हल्की कटोरी तैरने दें, और ढक दें. थोड़ी देर बाद आप देखेंगे उस तैरती हुई कटोरी में भाप वाला पानी इकट्ठा हो गया है. तो ऐसे आपको आपका मिनरल वाटर प्राप्त हो जाएगा. उसके बाद उस मिनरल वाटर में एप्पल साइडर विनेगर की 60ml मात्रा और 160ml मिनरल वाटर को मिलाएं और किसी स्प्रे बॉटल में इकट्ठा करके रख ले.
विनेगर त्वचा को सॉफ्ट बनाकर पीएच भी बैलेंस करेगा.
                     
homemade moisturiser,body lotion
homemade moisturizer

3- मॉइश्चराइजर
- जैसा कि आपको बता दें, यह होममेड मॉइश्चराइजर है, तो कुछ तो अलग आपको मिलेगा ही.
उसके लिए एक चम्मच शहद, एक चम्मच नींबू अच्छे से मिलाएं, और चेहरे पर लगाएं, 20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धोले, और उसके बाद एलोवेरा जेल का स्प्रे करें. आपकी स्किन सॉफ्ट और ताजगी भरी लगेगी.

*कोकोनट ऑयल एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर के रूप में प्रसिद्ध है. आप चाहे तो कोकोनट ऑयल से 5 मिनट मसाज कर सकते हैं. 

Post a Comment

और नया पुराने